भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F54 5G, कंपनी के वेबसाइट पर आया नजर, जानें फीचर्स

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F54 5G, कंपनी के वेबसाइट पर आया नजर, जानें फीचर्स

New Smartphone: बहुत जल्द सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी F-सीरीज को एक्सपैंड करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। मार्केट में जल्द ही नया Samsung Galaxy F54 5G दस्तक दे सकता है। कंपनी के भारतीय वेबसाईट पर डिवाइस का सपोर्ट पेज लाइव हो चुका है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि कुछ दिनों में नए गैलक्सी एफ 54 की पेशकश होगी।

हाल ही में स्मार्टफोन को बीआईएस पर स्पॉट किया गया था । TheTechOutlook के मुताबिक डिवाइस का मॉडल नंबर SME546B/DS है। हालांकि इससे अधिक  कोई भी जानकारी पेज पर नहीं देखी गई है। मॉडल नंबर भी बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाईट जैसा ही है। रिपोर्ट की माने तो यह ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट का एक्सक्यूलसीव प्रोडक्ट होगा। बता दें की गैलक्सी एफ सीरीज कंपनी के बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन्स में से एक है।

यह भी कहा जा रहा है कि Galaxy F54 5G भारत में Galaxy M54 5G के रिब्रांडेड वर्ज़न के रूप में भी लॉन्च हो सकता है। इसकी पेशकश इस साल हो सकती है। कोई निर्धारित तारीख सामने नही आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस को SGS Finko सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा गया था। लिस्टिंग ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स की जानकारी भी शेयर की थी। मॉडल नंबर बीआईएस के जैसा ही था। बात फेयतरेस की करें तो स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा।

यदि डिवाइस गैलक्सी एम54 का रिब्रांडेड वर्ज़न हुआ था तो इसमें 6.7 इंच फुल एचडी प्लस प्लस AMOLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Exynos 1380 चिपसेट से लैस हो सकता है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews