Samsung Galaxy M13 सीरीज की हुई भारत में एंट्री, कम कीमत मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत और खास बातें

Samsung Galaxy M13 सीरीज की हुई भारत में एंट्री, कम कीमत मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत और खास बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल Samsung की फ्लैगशिप में कई दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी है जिसने मोबाइल मार्केट में धूम मचा दी और कुछ ऐसे भी रहे जिसने यूजर्स को निराश भी किया। लेकिन एक बार भी से सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारत में एंट्री ले चुका है। Samsung Galaxy M13 4G और Samsung Galaxy M13 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की घोषणा बहुत पहले कर दी थी और बस इंतजार था इनके लॉन्च होने का।

यह भी पढ़े… Nothing Phone 1 मार्केट में आते ही बना विवादों का शिकार, जानें लोग क्यों कर रहें है स्मार्टफोन का बहिष्कार

यदि आप Samsung Galaxy M13 4G को लेकर कन्फ्यूज़ हो रहे हैं तो बता दें यह अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसके कैमरा और डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं, यह वो मॉडल नहीं जिसे मई में लॉन्च किया गया था। इसमें आपको 6,000mHh की बैटरी जोड़ी गई है। हालांकि डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा लगभग बराबर है। वहीं अब बात लेटेस्ट मॉडल Samsung Galaxy M13 5G की करें तो यह स्मार्टफोन आज ही लॉन्च हो चुका है, जिसके डिजाइन काफी अच्छा है। स्मार्टफोन 6.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर, iPhone 14 के लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, जानें संभावित कीमत

बैक में डुअल रियर कैमरा मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ मॉड्यूल शामिल है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा है। भारत में इस स्मार्टफोन की सेल 23 जुलाई 2022 से सैमसंग साइट और एमेजॉन पर शुरू होगी। स्मार्टफोन में मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 चिपसेट दिया गया है। हालांकि इसकी बैटरी Samsung Galaxy M13 4G के मुकाबले छोटी है, इस स्मार्टफोन में 5,000mHh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M13 मॉडल तीन कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध है: मिड्नाइट ब्लू, स्टारडस्ट ब्राउन और एक्वा ग्रीन। स्मार्टफोन की शुरुवाती कीमत 11,999 रुपये है। वहीं दो स्टोरेज की कीमत भी अलग है। जहां 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews