चोरी-चुपके लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M14 5G, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी होगी कीमत

चोरी-चुपके लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M14 5G, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy M14 5G: सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलक्सी एम14 5जी को चोरी-चुपके यूक्रेन में लॉन्च कर दिया है। अब तक कई बार इसे सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया था। जिसके जरिए की-फीचर्स भी सामने आए थे। बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ कंपनी अपने इस मिड-रेंज फोन की पेशकश कर चुका है। हैंडसेट की डिजाइन काफी हद्द तक पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A14 जैसी है। बैक में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 3 कैमरा दिया गया है।

Galaxy M14 5G के दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। 4जीबी रैम+64जीबी की UAH 8,299 यानि करूब 18,473 रुपये हैं। वहीं 4जीबी+128जीबी की प्राइस UAH 244 यानि 20,023 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसमें डार्क ब्लू, ब्लू और सिल्वर शामिल है। डिवाइस 6.6 इंच PLS एलसीडी पैनल और इन्फिनिटी-वी नॉच डिजाइन के साथ आता है। साथ में फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।

स्मार्टफोन को Exynos 1330 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 4जीबी रैम, 12जीबी इंटरनल स्टोरेज और एक्सटर्नल स्टोरेज केलिए 1टीबी माइक्रोSD कार्ड का स्लॉट मिलता है। यह वन UI कोर 5-बेस्ड एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित है। फोन का वजन 206 ग्राम है। इसके अलावा 6,000mAh की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगा[इक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलता है । फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews