सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता 5जी स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP कैमरा, इस प्रोसेसर से है लैस, जानें फीचर्स और कीमत

samsung galaxy m44

Samsung New Smartphone: सैमसंग ने अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसकी पेशकश फिलहाल साउथ कोरिया में Samsung Galaxy Jump 3 के रूप में हुई है। लेकिन यह भारत में जल्द ही Samsung Galaxy M44 के नाम से लॉन्च होगा। डिवाइस को तीन साल पुराने Snapdragon 888 से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम, 128जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेज मिलता है।

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन 6.8 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले, 1080×2408 रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल में रियर कैमरा मिलता है। साथ में दो 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेलफू कैमरा मिलता है। बैक में तीन कैमरा सर्कल  और एलईडी फलीसह को देखा जा सकता है।

फीचर्स और कीमत

फोन का वजन 216 ग्राम है। यह 5,000mAh के साथ आता है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। गैलक्सी एम44 एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। 3 से 4 साल पर अपडेट्स भी मिलेंगे। 64जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत KRW 43,89,00 यानि करीब 27,730 रुपये ही। बता दें कि Galaxy M44 की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। भारत में इसके लॉन्च हो लेकर कोई भी तारीख घोषित नहीं हुई है। उम्मीद है कि ग्लोबल वेरिएन्ट और भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत एक जैसी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews