8 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे Samsung के 2 नए स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जान लें फीचर्स और संभावित कीमत

samsung new smartphone

Samsung New Smartphone: साउथ कोरियर कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। Launch के तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G की एंट्री होगी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी।

कितनी होगी कीमत?

लॉन्च से पहले ही दोनों डिवाइस के फीचर्स और कीमत का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक गैलक्सी M55 की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये होगी। इसके तीन स्टोरेज वेरिएन्ट मिलेंगे। टॉप मॉडल 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये होगी। वहीं गैलक्सी M15 की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये होगी। टॉप मॉडल 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy M55 के बारे में

यह सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक होगा। फोन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। हैंडसेट स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चेपसेट से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिल सकता है। 5000mAh बैटरी के साथ 25W या 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy M15 के बारे में 

यह बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह MediaTek Dimensity 6100+ SoC से लैस होगा। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलेगा। 6000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews