Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर, इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर, इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

New Smartphone: सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy S21 FE 5G है। डिवाइस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फोन का ऑफर प्राइस 44,999 रुपये है। वहीं आम दिनों में इसकी कीमत 4, 9999 रुपये है। इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है। हैंडसेट को Snapdragon 888 से लैस किया गया है। बता दें कि स्मार्टफोन के OG मॉडल को Exynos 2100 से लैस किया गया।

गैलक्सी एस21 एफई 5जी में 6.4 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और GG विक्टस के साथ मिलता है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा जोड़ा गया है।

बैटरी पैक और अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 4500mAh की बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। साथ ही यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है।

भारत में जल्द ही कंपनी Galaxy S23 FE भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि इसे लेकर सैमसंग ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलक्सी Z Fold 5 और Z Flip 5 की सेल भारत में 18 अगस्त में शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews