Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स हुए लीक, मिलेगा ये खास प्रोसेसर, जानें कब होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स हुए लीक, मिलेगा ये खास प्रोसेसर, जानें कब होगा लॉन्च

Upcoming Smartphone: सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। लंबे समय से Samsung Galaxy S23 FE की चर्चा हो रही है। हालांकि इसे लेकर लोगों में शक भी है, क्योंकि Galaxy S22 FE (फ्रेंड एडीशन) पिछले साल कंपनी ने लॉन्च नहीं किया था। जिसके बाद ही साउथ कोरियन कंपनी ने A-सीरीज की पेशकश की थी। अब गैलक्सी एस 23 एफई के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन सामने आ चुकी है। इस साल स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट की माने तो सैमसंग का स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ नहीं बल्कि Exynos 2200 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। इससे यूजर्स को इससे निराशा भी हो सकती है। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक नया गैलक्सी एस 23 एफई 5जी इस साल की चौथी तिमाही में मार्केट में एंट्री ले सकता है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट अक्टूबर या दिसंबर में बाजारों में नजर आ सकता है। अब तक कोई तारीख निर्धारित नहीं हुई है।

डिवाइस में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी/256जीबी ऑप्शन मिल सकता है। पिछले मॉडल्स के मुकाबले फोन के ऑप्टिकस में नए अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और12 मेगापिक्सल  टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 FE में 5,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews