Samsung Galaxy S23 की लॉन्चिंग नजदीक, पहली बार सामने आया वीडियो टीज़र, इस दिन होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S23 की लॉन्चिंग नजदीक, पहली बार सामने आया वीडियो टीज़र, इस दिन होगा लॉन्च

New Smartphone: स्मार्टफोन के नए फोन का टीज़र वीडियो सामने आ चुका है। स्मार्टफोन का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। यह बात Samsung Galaxy S23 सीरीज की हो रही है। सैमसंग ने इसके लॉन्च की डेट की घोषणा भी कर दी है। साथ ही कई फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। 1 फरवरी 2023 को कंपनी अपने इस शानदार स्मार्टफोन से पर्दा हटा सकती है। भारत में इसकी पेशकश कब होगी इसका पता नहीं चल पाया है।

टीज़र वीडियो में बैक पर तीन कैमरा लेंस को देखा जा रहा है। जिसमें कैमरा को लेकर दावा किया जा रहा है की यह लॉ लाइट यानि रात में भी अच्छा काम करेगा। लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस सीरीज में बेहतर हार्डवेयर और प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही यह काफी शानदार फोटोग्राफी का अनुभव भी दे सकता है। एस23 के पहले से ही सैमसंग गैलक्सी एस 24 की चर्चा शुरू हो चुकी है। वहीं एस23 के कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 40 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा और 12 मेगापिक्सक का सेंसर मिलता है।

यह भी अफवाएं हैं कि स्मार्टफोन 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। जिसके साथ 8जीबी/ 12जीबी रैम का ऑप्शन मिलेगा । सैमसंग एस23 को पिछले साल लॉन्च हुए एस22 का सक्सेसर बताया जा रहा है। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी खबर नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews