सैमसंग गैलक्सी S24 अल्ट्रा मचाएगा तहलका, लॉन्च से पहले वीडियो टीजर जारी, हट गया फीचर्स से पर्दा, खास होगा कैमरा, जानें डीटेल

Samsung galaxy s24 ultra

Upcoming Smartphone: सैमसंग अपना प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिय तैयार है। Samsung Galaxy S24 Ultra का वीडियो टीज़र जारी हो चुका है। यूट्यूब चैनल पर इसकी तस्वीरें देखी गई है। जिसमें बैक कैमरा और डिस्प्ले को देखा जा सकता है। इसके अलावा साउथ कोरियन ब्रांड ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स से भी पर्दा हटाया है। प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से संबंधित जानकारी से पर्दा हट चुका है।

क्यों खास होगा कैमर?

वीडियो के मुताबिक सैमसंग गैलक्सी एस24 अल्ट्रा में ISOCELL Zoom Anyplace मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन ऑटोमैटिक सब्जेक्ट ट्रैकिंग से लैस होगा। यह AI बेस्ड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी, जिससे किसी भी सब्जेक्ट को यूजर्स ट्रैक करके फोटो क्लिक कर पाएंगे। फोन में 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर भी दिया गया है। डिवाइस 200 मेगापिक्सल HP2SX OIS प्राइमेरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल 5X टेलीफोटो ज़ूम लेंस के साथ या सकता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अन्य फीचर्स

अब बात अन्य फीचर्स की करें तो डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Adreno 750 जीपीयू से लैस होगा। इसके Qualcomm AI इंजन को ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है। साथ में LPDDR5x रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ-साथ 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Galaxy S24 Ultra 6.8 इंच WQHD OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक दे सकता है। लॉन्च को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। उम्मीद है कि यह अगले साल मार्केट में दस्तक देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews