Samsung के दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मचाएंगे धूम, टैबलेट जैसी स्क्रीन, पॉकेट के लिए भी फिट, यहाँ जानें सबकुछ

Samsung के दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मचाएंगे धूम, टैबलेट जैसी स्क्रीन, पॉकेट के लिए भी फिट, यहाँ जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। काफी लंबे समय के बाद Samsung के दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिजाइन और क्लियर लुक सामने आ चुका है। बहुत जल्द Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 भारत में लॉन्च हो सकता है। काफी लंबे समय से इन दोनों स्मार्टफोन्स भी चर्चा हो रही थी और अब तक कई फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इसके ज्यादातर फीचर्स Samsung Galaxy Fold 3 से मिलते-जुलते हैं, लेकिन डिजाइन काफी आकर्षक है।

वहीं ये दोनों स्मार्टफोन 10 अगस्त तक एक ईवेंट के दौरान लॉन्च हो सकते हैं। कहा जा रहा की की इन फोल्डेबल स्मार्टफोन को Qualcomm के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 प्लस Gen 1 चिपसेट से लैस किया गया है। कीमत का भी खुलासा हो चुका है। यूरोप में Samsung Galaxy Flip 4 की कीमत 87,900 रूपये तक हो सकती है। वहीं भारत में इसकी कीमत कितनी होगी यह बात अब तक सामने नहीं आई है। स्मार्टफोन के दो अलग-अलग वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी।

स्मार्टफोन की डिजाइन और लुक काफी अच्छे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। लीक हुए डिजाइन के मुताबिक राइट में वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 4 के राइट में वॉल्यूम और पॉवर बटन है और लेफ्ट में सिम ट्रे। हालांकि पिछले मॉडल के मुकाबले ये दोनों स्मार्टफोन थोड़े हल्के हो सकते हैं। Samsung Galaxy Z Fold 4 के तीन कलर उपलब्ध होंगे: ब्लैक, ग्रीन और गोल्डन। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 4 के चार कलर उपलब्ध होंगे: ग्रे, बॉरा, ब्लू और पर्पल।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews