Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन मचाएगा धूम, 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक, जानें डिटेल

Samsung Galaxy Z Fold 6

Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में कंपनी फोल्डेबल और Rollable टैबलेट पर भी काम कर रही है। पिछले साल साउथ कोरियन कंपनी ने सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 5 और फ्लिप 5 लॉन्च किया था। अब Galaxy Z Fold 6 की चर्चा भी शुरू हो चुकी है।

नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में कई अपडेट

सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 6 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। हालिया लीक के मुताबिक डिवाइस पिछले मॉडल के बड़े डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा के साथ लॉन्च होगा। बैटरी कैपेसिटी में भी अपडेट देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसकी बैटरी पहले से ज्यादा छोटी होगी।

डिस्प्ले और कैमरा

कैमरा की बात करें तो यदि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में गैलेक्सी S24 अल्ट्रा जैसा कैमरा मिलेगा। Samsung Galaxy S24 Ultra 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एक 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एक 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर और एक 10 मेगापिक्सल के साथ आता है। Galaxy Z Fold 6 पिछले सभी फोल्डेबल मॉडल से स्लिम होगा। इसमें बड़ा इनर और आउटर डिस्प्ले मिल सकता है।

गैलक्सी Z फोल्ड 5 के बारे में

आपको बता दें कि गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर मिलता है। स्मार्टफोन में 7.6 इंच का डायनेमिक अमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच फुल एचडी प्लस डायनेमिक 2X आउटर डिस्प्ले मिलता मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews