Samsung ला रहा है अपना शानदार स्मार्टफोन, OnePlus की बढ़ेगी चिंता, इस डेट को कर लें नोट, जानें कीमत

Samsung ला रहा है अपना शानदार स्मार्टफोन, OnePlus की बढ़ेगी चिंता, इस डेट को कर लें नोट, जानें कीमत

Samsung New Smartphones: सैमसंग इस साल अपने कई डिवाइसेस को मार्केट में उतारने की तैयारी कर चुका है। कुछ ही दिनों में कंपनी अपने A-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इन दोनों की कीमत और फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। यहाँ बात Samsung Galaxy A34 और Galaxy A54 की हो रही है। कुछ सप्ताह से इनकी चर्चा भी खूब हो रही है। अब इसके कलर वेरिएन्ट और कीमत भी सामने आ चुकी है।

दोनों ही हैंडसेट्स सैमसंग के मिड-रेंज प्रोडक्ट्स की गिनती में शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि गैलक्सी A34 हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 11आर को टक्कर देगा। हालांकि इसका पता बाद में ही चल पाएगा। गैलक्सी ए34 के 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 390 यूरो यानि करीब 34,355 रुपये हो सकती है। वहीं 256जीबी वाले मॉडल की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ऑसम लाइम, ऑसम सिल्वर और ऑसम ग्रैफाइट शामिल हैं।

सैमसंग का यह फोन डायमेनसीटी 1080 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा, डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंट फीचर भी मिलेगा। भारत में यह 16 मार्च को लॉन्च हो सकता है। Samsung Galaxy A34 में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल एचडी रिजोल्यूशन के साथ यूजर्स को मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews