सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन चोरी-चुपके भारत में लॉन्च, 10 हजार है कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

Samsung Galaxy A05

Samsung New Smartphone: सैमसंग ने अपना नया बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ग्लोबल मार्केट के बाद भारत में Samsung Galaxy A05 की एंट्री हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये है। 4जीबी+64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 6जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है, जो सीरीज का टॉप मॉडल है। फोन के तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। फिलहाल, ग्राहक इसे क्रोमा से खरीद सकते हैं। जल्द ही रिटेलर्स के पास भी हैंडसेट उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A05

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज 

गैलक्सी A05 में 6.7 इंच इन्फिनिटी-U डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ मिलता है। डिवाइस को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। माइक्रोSD कार्ड को जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

कैमरा

सैमसंग के इस बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन में Dual रियर कैमरा सेटअप मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फ़ी के लिए दिया गया है।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट में 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डुअल बैंक वाईफाई, यूएसबी सी पोर्ट, 4जी सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसमें फिंगरप्रिन्ट स्कैनर नहीं मिलता, जो यूजर्स को निराश कर सकता है। लेकिन फेस लॉक का फीचर मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews