Samsung का ऐलान: भारत में जल्द लॉन्च होगा नया बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन, टीजर जारी, मिलेंगे कई खास फीचर्स, जानें डिटेल

samsung galaxy f15

File Pic.

Samsung Smartphone: भारत में जल्द ही सैमसंग के नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। जी हाँ, Samsung Galaxy F15 5G की घोषणा साउथ कोरियन कंपनी ने कर दी है। टीज़र भी जारी हो चुका है। हालांकि ब्रांड ने अब तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। पोस्टर में “Coming Soon” डिवाइस के लॉन्च की ओर इशारा करता है। इसके अलावा टीजर में तीन कैमरा सर्कुलर कैमरा रिंग और एक एलइडी फ्लैश को बैक पैनल पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट की माने तो फोन 22 फरवरी को इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता

कुछ दिनों पहले ही सैमसंग गैलक्सी एफ15 को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट स्पॉट किया गया था। जिसके जरिए इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। स्मार्टफोन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। इस बात की घोषणा ब्रांड ने कर दी। कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है डिवाइस 15000 रुपए रेंज में शामिल है।

samsung galaxy f15

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन के तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, इसमें ब्लैक पर्पल और मिंट शामिल है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम वर्टिकली वर्टिकली अरेंज होंगे। वॉटर ड्रॉप नोच मिलने की संभावना है। यह अपग्रेडेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी प्लस 90Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्पले मिल सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

स्मार्टफोन डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100 से लैस होगा। साथ में 4 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा। ब्लूटूथ 5.2 और वाई-फाई 5 भी मौजूद होगा। यह 6000mAh की और 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

कैमरा

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का Tertiary कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews