Samsung की बड़ी तैयारी, जल्द पेश करेगा Dual Screen स्मार्टफोन, छोटे से फोन में मिलेगा 2 स्क्रीन मजा

Samsung की बड़ी तैयारी, जल्द पेश करेगा Dual Screen स्मार्टफोन, छोटे से फोन में मिलेगा 2 स्क्रीन मजा

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक Samsung नई कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। अब एक बार फिर सैमसंग अपने नए प्रोजेक्ट के साथ आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरियन कंपनी डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग के पेटेंट को विश्व बौद्धिक संपदा कार्यालय की वेबसाईट पर देखा गया है।

यह भी पढ़े… WhatsApp लाया है नया फीचर, यूजर्स कर पाएंगे अपनी पसंदीदा भाषा में App का इस्तेमाल, जानें कैसे

SamMobile ने कंपनी द्वारा नए डुअल स्मार्टफोन लाने का दावा किया है। बहुत जल्द यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में धूम मचा सकता है। डुअल स्क्रीन का मतलब फोल्डेबल नहीं है। इसमें दो स्क्रीन होंगे। कहा जा रहा है यह फ्लिप डिजाइन का होगा। हालांकि कंपनी ने खुल कर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने नए डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन का काम शुरू की कर चुकी है। इस नए स्मार्टफोन में रियर यानि ट्रांसपैरेंट सेकेंडरी डिस्प्ले को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े…कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, मध्यप्रदेश में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लगी ईंधन की कीमतों में आग!

इस महीने की शुरुआत में ही Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन की डिजाइन लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। बता दें की Samsung Galaxy Z Fold 4 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 12 One UI 4.1.1 पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews