आ रहा है Samsung का नया सस्ता स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिजाइन, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, जानें डिटेल

Samsung Galaxy A06 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन एलसीडी स्क्रीन के साथ आएगा।
samsung upcoming smartphone

Samsung Upcoming Smartphone: सैमसंग का नया किफायती स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलक्सी A05 का सक्सेसर इस साल लॉन्च हो सकता है, इसका नाम “Samsung Galaxy A06” होगा। बता दें कि A-सीरीज ब्रांड के बजट-फ़्रेंडली लाइनअप में एक है। डेब्यू से पहले ही फोन के फीचर्स, डिजाइन और प्रोसेसर लीक हो चुके हैं। इसकी संभावित कीमत 8,999 रुपये बताई जा रही है।

फ्रंट और रियर लुक ऐसा होगा

हलिया रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलक्सी ए06 फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। फ्रंट में सेल्फ़ी कैमरा के पास वॉटरड्रॉप स्टाइल कटआउट देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले बड़े बेज़ेल्स से लैस होगा। इसमें सपाट किनारे मिल सकते हैं। Key Island के टॉप पर पावर और वॉल्यूम बटन मिल सकता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर भी जुड़ा रहेगा। ऐसा डिजाइन गैलक्सी A35 में मिलता है।

रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आएगा। वर्टिकली अरेंज्ड डुअल कैमरा सेटअप एक एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ मिल सकता है। बैक के निचले भाग में सैमसंग ब्रांड का लॉगो देखने को मिलता है। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक मिलता है।

चिपसेट और स्टोरेज

Samsung Galaxy A06 मीडियाटेक Helio G85 चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ में 6जीबी रैम मिलता है। इनबिल्ड स्टोरेज पर कोई अपडेट फिलहाल नहीं आई है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा।

डिस्प्ले और बैटरी 

सैमसंग का स्मार्टफोन 6.7 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। कंपनी ने डिवाइस को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसे BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है, इससे पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च की तारीख को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews