Google Pixel फोन में मिलेगा ये खास फीचर, मैसेज भेजने के लिए नहीं पड़ेगी नेटवर्क की जरूरत, जानें डिटेल

google pixel phone

Google Pixel Phone: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 इवेंट में गूगल पिक्सल 8 सीरीज को बेस्ट स्मार्टफोन का दर्जा मिला है। सैमसंग अब गूगल एप्पल आईफोन को टक्कर देने के लिए पिक्सल स्मार्टफोंस में नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा। जिसके जरिए आपातकालीन स्थिति में यूजर्स बिना नेटवर्क के मैसेज भेज पाएंगे। यहाँ बात “Satelite SOS” फीचर की हो रही है। आईफोन 15 सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।

कैसे काम करेगा फीचर?

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में सैटेलाइट SOS फीचर को लेकर कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल घोषणा अब तक नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स को “Setting” सेक्शन में “Safety And Emergency” के अंदर यह सुविधा मिलेगी। इसके जरिए इमरजेंसी की स्थिति में बिना किसी मोबाइल या वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट किए बिना आप मैसेज भेज पाएंगे। साथ ही गूगल मैप्स के द्वारा अपना लोकेशन शेयर कर पाएंगे। इस सर्विस के लिए गूगल यूजर्स के गूगल अकाउंट से पर्सनल डेटा जैसे कि नाम, फोन नंबर के साथ 3 इमरजैंसी कॉन्टैक्ट्स की जानकारी मांग सकता है।

सैटेलाइट SOS फीचर के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं हुई है। यह सुविधा किन-किन देशों में शुरू होगी, इस बारे में भी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

इस साल लॉन्च होंगे गूगल के ये स्मार्टफोन

मार्केट में जल्द ही Google Pixel 9 Series की पेशकश होने वाली है। स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन लीक हो चुकी है। इसके अलावा इस साल गूगल पिक्सल फोल्ड 2 और गूगल पिक्सल 8A भी लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews