Tecno Phantom X2 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा अनोखा कैमरा डिजाइन, जानें डिटेल्स

Tecno Phantom X2 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा अनोखा कैमरा डिजाइन, जानें डिटेल्स

New Smartphone: बहुत जल्द भारत के बाजारों में नया Tecno Phantom X2 5G दस्तक देने वाला है। इसके लॉन्च की तारीख भी तय हो चुकी है। इससे पहले ही ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की पेशकश हो चुकी है। इसकी स्पेशल कैमरा डिजाइन स्मार्टफोन को अलग और खास बनती है। लॉन्च के पहले ही स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है। यह टेक्नो के दमदार स्मार्टफोन्स में से एक है। लॉन्चिंग में बस कुछ दिनों का समय है।

सेल की डीटेल

टेक्नो फैनटम एक्स2 के लॉन्चिंग डेट का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 2 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएंगे। सेल 9 जनवरी 2023 से ही शुरू होगा। Amazon पर इसकी बिक्री होगी, इस कमर्शियल वेबसाईट पर इसके माइक्रो साइट को देखा गया है। कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं आ आई है।

ऐसे होंगे फीचर्स

Tecno Phantom X2 को डायमेनसीटी 900 SoC से लैस किया गया है। साथ ही इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है। 5160mAh की बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्ननिंग गोरिल्ला ग्लासेस मिलता है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच डबल Curved AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।

कैमरा की डीटेल

टेक्नो फैनटम एक्स2 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल मेन लेंस, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। मेन कैमरा Phase डिटेक्शन ऑटो फोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews