Tecno Spark 9 होने जा रहा है भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानकर आप रह जाएंगे दंग, तारीख कर लें नोट

Tecno Spark 9 होने जा रहा है भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानकर आप रह जाएंगे दंग, तारीख कर लें नोट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। टेक्नो जल्द ही अपने नए और बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। Tecno अपने स्पार्क को बढ़ाते हुए बहुत जल्द अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्टफोन की सेल एमेजॉन पर होगी और इस शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी ओपन हो चूकी है। बस इंतजार लॉन्चिंग का है जो बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत का खुलासा भी हो चुका है।

यह भी पढ़े… MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन अब भी सस्ता, जानें अपने शहर का हाल

स्मार्टफोन से जुड़ी सबसे खास बात है इसकी कीमत। हालांकि Tecno Spark 9 में कई फीचर्स ऐसे भी जो कंपनी ने स्मार्टफोन में पहली बार नजर आएंगे। बता दें की पहली बार कोई स्मार्टफोन 11 जीबी रैम के साथ आ रहा है और उसकी कीमत 10000 रुपये के अंदर है। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है की 18 जुलाई 2022 को Tecno Spark 9 भारत में लॉन्च होगा। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होगा: स्काइ मिरर और इन्फिनिटी ब्लैक।

यह भी पढ़े… Bank Holiday 2022 : 16 से 31 जुलाई के बीच 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग से जुड़े काम हो सकते है प्रभावित

कहा जा रहा है भारत में Tecno Spark 9 की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये है। ग्राहक एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है। वहीं स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.6 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट की दिया गया है। 11 जीबी रैम और 128 जीबी इन्टर्नल स्टोरेज के साथ यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

स्मार्टफोन में मीडिया टेक हेलिओ जी 37 को लैस किया गया है और यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। बैटरी को कैमरा की बात करें तो Tecno Spark 9 में यूजर्स को 5000mAh की बैटरी के साथ बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews