4 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा टेक्नो का नया स्मार्टफोन, मिलेगा आईफोन जैसा फीचर, 8 हजार से कम होगी कीमत, जानें डीटेल

tecno spark go 2024

Upcoming Smartphone: भारत में “Tecno Spark GO 2024” एंट्री लेने वाला है। ब्रांड ने लॉन्च की डेट भी घोषित कर दी है। 4 दिसंबर को टेक्नो स्पार्क गो 2023 का सक्सेसर भारतीय बाजार में दस्तक देगा। बता दें कि इस साल जनवरी में टेक्नो स्पार्क गो 2023 को पेश किया गया था। स्मार्टफोन के फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। इस संबंध में ऑफिशियल टीज़र भी जारी किया गया है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीद सकते हैं।

tecno spark go 2024

प्रोसेसर और सॉफ्ट वेयर

स्मार्टफोन को Octacore T606 से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिलेगा। पिछले मॉडल की तुलना में यह ज्यादा पावरफुल होगा। डिवाइस HiOS 13.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर आधारित होगा।

फीचर्स

नए टेक्नो स्पार्क गो में एप्पल आईफोन जैसा डायनैमिक पोर्ट मिलेगा। फ्रंट के टॉप-सेंटर पर Pill-शेप का एनीमेशन मिलता है, जिसपर नोटिफिकेशन आएगा। यह ब्रांड का पहला फोन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Dynamic Island फीचर के साथ आएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमेरी रियर सेंसर और एक अनस्पेसिफाइड AI बैक्ड कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। 5000mAh बैटरी यूएसबी सी पोर्ट के साथ मिलेगा।

tecno spark go 2024

कीमत

स्मार्टफोन के कीमत को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। हाल में डिवाइस मलेशिया में लॉन्च हुआ था, जहां 4जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत करीब 7200 रुपये थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में भी Tecno Spark GO  2024 की कीमत 8000 रुपये से कम होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews