टेक्नो ला रहा है नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, 7 हजार तक होगी कीमत, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें डीटेल

Tecno Spark Go

Upcoming Smartphone: टेक्नो का नया बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन “Tecno Spark GO (2024)” जल्द ही मार्केट में ले सकता है। स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत का खुलासा भी हो चुका है। यह इस साल लॉन्च हुए टेक्नो स्पार्क गो 2023 का सक्सेसर है। इंटरनेट पर फोन फोन की तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं।

कीमत और  कलर वेरिएन्ट

स्मार्टफोन की कीमत करीब 6999 तक होने की संभावना है। इसके चार कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे, जिसमें ग्रीन, ब्लू ब्लैक और येलो शामिल हैं। वहीं डिजाइन की बात करें तो बैक में दो कैमरा सर्कुलर माड्यूल और एक एलइडी फ्लैश यूनिट देखा जा सकता है।

tecno spark go 2024

कैमरा और डिस्प्ले

नए टेकनो स्पार्क गो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एक AI सपोर्ट शूटर एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ उपलब्ध होगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिल सकता है। यह 6.6 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

लीक हुई जानकारी के मुताबिक डिवाइस Unisoc T606 SoC और Mali G57 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम और 108जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 (Go Edition) पर आधारित होगा। अपकमिंग Spark GO में 5000mAh की बैटरी के साथ यूएसबी-टाइप सी सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews