भारत में टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 7 हजार है कीमत, मिलेगा आईफोन 15 जैसा फीचर, लुक भी आकर्षक, जानें डीटेल

tecno spark go 2024

New Smartphone Launch: टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन “Tecno Spark Go 2024” को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है, क्योंकि यह 7000 रुपये के सेगमेंट में पहला फोन है, जो डायनैमिक पोर्ट फीचर के साथ आता है। ऐसा ही फीचर एप्पल आईफोन 14 और आईफोन 15 में मिलता है।

कलर वेरिएन्ट और कीमत 

इसके दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे:- मिस्ट्री व्हाइट और ग्रैविटी ब्लैक। 3जीबी+64जीबी मॉडल की कीमत 7499 रुपये है। हालांकि 7 दिसंबर को सेल में इसे 6699 रुपये में खरीदा का सकता है। फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध होगा।

tecno spark go 2024

डिजाइन

टेक्नो स्पार्क गो 2024 का लुक का काफी आकर्षक है। यह 6.56 इंच डॉट इन डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोटेक्शन के लिए पांडा स्क्रीन दिया गया है। स्क्रीन एसपेक्ट रेशियो 20:9 है।

tecno spark go 2024

प्रोसेसर

डिवाइस को Octa-core Unisoc T606 12nm प्रोसेसर और Mali G57 MC2 650MHz GPU से लैस किया गया है। साथ में 3जीबी/8जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी स्टोरेज मिलता है। 256जीबी एक्सपैंडेबल मेमोरी मिलेगा। फोन HiOS पर आधारित एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर आधारित होगा।

tecno spark go 2024

कैमरा और अन्य फीचर्स

बैक में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, डुअल एलईडी फ़्लैश और सेकन्डेरी AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा डुअल एलईडी फ़्लैश दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर, डुअल 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और वाईफाई 802.11 b/g/n भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews