Xiaomi 12S Pro पर कंपनी कर रही है काम, स्मार्टफोन के खासियत से हट चुका है पर्दा, जाने यहाँ

Xiaomi 12S Pro पर कंपनी कर रही है काम, स्मार्टफोन के खासियत से हट चुका है पर्दा, जाने यहाँ

File pic.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। चीन की मोबाईल निर्माता कंपनी Xiaomi फिलहाल अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 12S Pro पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है और इसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है की Xiaomi 12S Pro दो प्रोसेसर के वेरिएन्ट में आ सकता है, जो हैं डायमेनसीटी और स्नैपड्रैगन।

यह भी पढ़े… भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने लिया संन्यास, अब किसी अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट मैच नहीं लेंगी भाग

कंपनी ने अब तक खुल कर Xiaomi 12S Pro के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi 12S Pro देखा गया है। इसका मॉडल नंबर 2206122SC है। तो वहीं स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एडीशन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें 120W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है। कहा जा रहा है Xiaomi के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4500mah की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। संभावनाएं है की यह डिवाइस एंड्रॉयड 12 पर आधारित हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews