Google Pixel 7 Pro मचाएगा भारत में धमाल, कंपनी ने जारी किया टीज़र, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 7 Pro मचाएगा भारत में धमाल, कंपनी ने जारी किया टीज़र, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की एंट्री होने वाली है। कंपनी ने भी ऑफिशियल टीज़र जारी कर के इसका बिगुल बजा दिया है। काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है। बता दें की गूगल की फ्लैगशिप में पिक्सल 3 के बाद पहली बार Google Pixel 7 और Google Pixel 7 को लॉन्च किया जाएगा। 6 अक्टूबर 7: 30 बजे शाम को स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। गूगल पिक्सल 7 सीरीज का ऑफिशियल टीज़र कंपनी ने जारी किया है, जिसमें डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

ईवेंट के दौरान Google Pixel 7 और Google Pixel 7 के साथ गूगल पिक्सल वॉच की पेशकश भी की जाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो Google Pixel 7 और Google Pixel 7 पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग है। स्मार्टफोन के सेंटर टॉप में एक होल-पंच कटआउट है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा को दिया गया है। स्मार्टफोन की स्लिम डिजाइन इसे कमाल का लुक देती है। राइट साइड में पॉवर और वॉल्यूम बटन दिया गया है।

यह भी पढ़े…Tata Tiago EV लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आई सबसे सस्ती हैचबैक कार

पिक्सल 7 के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध है, जिसमें व्हाइट, ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर शामिल है। वहीं पिक्सल 7 प्रो ब्लैक, व्हाइट और न्यू हैज़ल कलर में उपलब्ध होगा। गूगल पिक्सल 7 प्रो 6.7 इंच QHD+ LTPO डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं पिक्सल 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों ही स्मार्टफोन को 2nd जेनेरेशन टेन्सर चिपसेट और 12जीबी रैम से लैस किया है।

साथ में 256 जीबी इन्टर्नल स्टोरेज मिलता है। पिक्सल 7 प्रो में 5,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। पिक्सल 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 11 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। गूगल पिक्सल 7 की कीमत 50,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं पिक्सल 7 प्रो के कीमत को लेकर कोई खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews