iQOO 10 और iQOO 10 Pro का पहला लुक आया सामने इस दिन होगी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, तारीख कर लें नोट 

iQOO 10 और iQOO 10 Pro का पहला लुक आया सामने इस दिन होगी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, तारीख कर लें नोट 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। iQOO 10 और iQOO 10 Pro पहला लुक सामने आ चुका है। इस सीरीज की काफी लंबे समय से चर्चा थी और इसके कई फीचर्स अब तक लीक भी हो चुके हैं। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन की तारीख की घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन 19 जुलाई 2022 को चीन में लॉन्च होने वाले हैं। आखिरकार कंपनी ने कई अफवाहों के बाद अपने इस नए स्मार्टफोन की सीरीज की घोषणा कर ही दी है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी ने एक प्रमोशनल पोस्टर जारी किया है, जिसमें इसके प्रोसेसर की घोषणा भी आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। लुक की बात करें तो इसका बैक लेदर की तरह दिखने में होगा, टॉप पर एक बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल भी मौजूद है, जिसे पोस्टर में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े… Redmi K सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लेगा एंट्री, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जाने संभावित फीचर्स

कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर अन्य कोई जानकारी अब तक जारी नहीं की है। लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कई तथ्य सामने आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक यह 16GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। वहीं iQOO 10 Pro की बैटरी काफी दमदार होगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी उपलब्ध हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 15 मेगापिक्सल कैमरा टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा भी उपलब्ध हो सकता है।
अब स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप की बात करें तो यह भी कहा जा रहा है कि Vivo सब-ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन सीरीज में 4550mah बैटरी और 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। कंपनी ने अब तक अन्य कोई जानकारी इस सीरीज के बारे में नहीं दी है, इसके रेंडर आने वाले में थोड़ा वक्त बाकी है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews