
New Smartphones: भारत में Redmi Note 12 5G सीरीज की पहली सेल शुरू हो चुकी है। यह कंपनी के शानदार स्मार्टफोन में से एक है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था। सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। पिछले सप्ताह ही लॉन् हुआ था। सीरीज का सबसे टॉप मॉडल रेडमी नोट 12 प्रो प्लस है। यदि आप भी खरीदना चाहते हैं तो आज से इसकी खरीददारी कर सकते सकते हैं। उससे पहले स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जन लें। नया फोन Amazon, Mi.com, Mi स्टोर और Mi स्टूडियो से खरीद सकते हैँ।
रेडमी नोट 12 की कीमत 17,999 रुपये 4जीबी रैम+128जीबी सटोटेज के लिए है। 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 1,5000 का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 26,999 रुपये वाले प्रो मॉडल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट है। वहीं प्रो प्लस मॉडल पर भी 3000 रुपये का डिस्काउंट है। इन सभी पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है।
रेडमी नोट 12 प्रो प्लसइस सीरीज का टॉप मॉडल है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी अलग है। 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। जिसे आप 3000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरी होगी।
इसके फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेनसीटी 1080 से लैस किया गया आई। 4,980mAh की बैटरी के साथ 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है। जिसके साथ फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है।

