खत्म हुआ इंतजार, Samsung Galaxy S23 Ultra की लॉन्चिंग आज, जानें फीचर्स-कीमत समेत पूरी डिटेल्स

खत्म हुआ इंतजार, Samsung Galaxy S23 Ultra की लॉन्चिंग आज, जानें फीचर्स-कीमत समेत पूरी डिटेल्स

Samsung Unpacked Event: लंबे समय का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बुधवार यानि आज रात सैमसंग के आपपैक्ड ईवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 Ultra समेत सैमसंग गैलक्सी एस23 और सैमसंग गैलक्सी एस23 प्लस की पेशकश होने वाली है। सीरीज के तीनों मॉडल्स के फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। यह सीरीज पिछले साल से ही सुर्खियां बटोर रहा है। आज रात 11:30 PM IST पर ईवेंट के दौरान इनकी लॉन्चिंग होगी।

Samsung Galaxy S23 Series

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आप ऑनलाइन कंपनी के सोशल मीडिया साइट पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इस सीरीज में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन इसका अल्ट्रा मॉडल बताया जा रहा है। तीनों ही फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर 16जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ होगा, ऐसी उम्मीद है। सभी एंड्रॉयड 13 पर आधारित होंगे।

Samsung Galaxy S23

सैमसंग गैलक्सी एस23 अल्ट्रा

यह स्मार्टफोन अपने शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसका कैमरा शानदार होगा। डिवाइस में Quad रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी2 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल सोनी IMX564 अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो टेलीफोटो कैमरा सेंसर शामिल है। इसके अलावा इं फोन में 5,000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती सकती है। हैंडसेट में 6.8 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लासेस विक्टस 2 के साथ आ मिल सकता है। वहीं 10W की वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी मिल सकती है। इसक कीमत 1,14,999 रुपये हो सकती है।

Galaxy S23 और Galaxy S23+

सैमसंग गैलक्सी एस23 और एस23 प्लस

सैमसंग गैलक्सी एस प्लस की कीमत करीब 89,999 रुपये हो सकती है। वहीं गैलक्सी एस23 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये बताई जा रही है। बता दें की सीरीज के तीनों मॉडल की डिजाइन गैलक्सी एस 22 से मिलते -जुलते हैं। Galaxy S23 में 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और Galaxy S23+ में 6.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 120Hz के साथ मिल सकता है। एस23 और प्लस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews