Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन 4 योजनाओं से बने करोड़पति, करें केवल 500 रुपये का निवेश, जानें

small saving scheme

Post Office Scheme: लगभग हर व्यक्ति करोड़पति बनने की इच्छा रखता है। जिसके लिए कई कोशिश भी करता है। लेकिन इससे सफलता हासिल हो ऐसा जरूरी नहीं होता। यदि आप भी छोटी-छोटी सेविंग्स करके अमीर बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिसमें कम निवेश से शुरुआत करके आप मोटी रकम जमा कर सकते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट

National Savings Certificate डाकघर की खास योजनाओं में से एक है। इसमें 5 साल तक निवेश करना होता है। आप 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 5,000 रुपये में स्कीम को ले सकते हैं। इसमें 6.8 फीसदी का ब्याज मिलता है। मैच्योरिटी के बाद ब्याज और कुल राशि मिलाकर आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट

Post Office Savings Account भी निवेश का अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें 10 हजार तक का ब्याज मिलने पर यह टैक्स फ्री हो जाता है। मात्र 500 रुपये में आप खाता खुलवा सकते हैं। इसमें 4% का ब्याज मिलता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पिपीएफ पोस्ट ऑफिस की कहा स्कीम है। जिसमें 7.1% का ब्याज मिलता है। यदि आप जयफा रकम जुटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सही विकल्प बन सकता है। हालांकि इसके लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करना होता है। आप अधिकतम 1.5 रुपये सालाना जमा कर सकते है। इसपर टैक्स भी नहीं लगता।

सुकन्या समृद्ध योजना

यह सरकारी योजना लड़कियों के लिए बेस्ट खास है। साथ ही इसे बहुत सुरक्षित भी माना जाता है। आप केवल 250 रुपये में अकाउंट खुलवा सटे हैं। कम्पाउन्ड ब्याज होने के कारण इसमें काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है। टैक्स से भी छूट मिलती है। अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम और शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews