Realme GT Neo 5 SE में मिल सकता है ये खास प्रोसेसर, होगा सीरीज का सबसे किफायती फोन, जल्द होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 SE में मिल सकता है ये खास प्रोसेसर, होगा सीरीज का सबसे किफायती फोन, जल्द होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 SE: चीन में हाल ही में रियलमी जीटी नियो 5 की पेशकश हुई थी। और अब रियलमी जीटी नियो 5 SE भी सुर्खियां बटोर रहा है। मोबाइल मार्केट में जल्द ही यह दस्तक भी दे सकता है। अब तक यह कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में स्मार्टफोन को TENNA और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया था। और अब इसकी लिस्टिंग Geekbench पर हुई है। इससे पहले डिवाइस के की-स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं।

TENNA की तरह गीकबेंच पर भी इसका मॉडल नंबर “RMX3700” है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Realme GT Neo 5 SE  में खास प्रोसेसर मिलेगा, जिसका नाम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 Youth Edition हो सकता है। हालांकि इस बात की घोषणा अब तक नहीं हुई है। इसके साथ 8जीबी रैम भी मिल सकता है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन जीटी नियो 5 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा। जिसमें C-शेप की RGB लाइटिंग मिल सकती है। अफवाएं हैं कि यह नया हैंडसेट 6.74 इंच OLED स्क्रीन, 2722×1240 पिक्सल रिजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकती है। कैमरा की बात करें तो जीटी नियो 5 एसई में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews