Hindi News

फरवरी में लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट में Samsung Galaxy A56 और वीवो V50 शामिल, जानें डिटेल

Published:
फरवरी में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनके फीचर्स लीक हो चुके हैं। यदि आप भी नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लिस्ट को जरूर देखें।
फरवरी में लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट में Samsung Galaxy A56 और वीवो V50 शामिल, जानें डिटेल

साक 2025 के पहले महीने में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए। फरवरी में कई स्मार्टफोन मोबाइल मार्केट में एंट्री लेंगे। इनमें से कई की घोषणा कंपनी ने कर दी है। कुछ डिवाइस के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

इस लिस्ट में वनप्लस, सैमसंग, वीवो, शाओमी और iQOO जैसी कंपनियां शामिल हैं। फरवरी में पावरफुल प्रोसेस और कई खास फीचर्स के साथ आईक्यूओओ नियो 10R मार्केट में दस्तक दे सकता है। सैमसंग Galaxy A56, वीवो वी50, वनप्लस ओपन 2 और शाओमी 15 सीरीज भी लॉन्च होने (Upcoming Smartphones in February 2025) वाले हैं।

वनप्लस ओपन 2 

नया OnePlus Open 2 ग्लोबल मार्केट में जल्द एंट्री ले सकता है। इससे जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। हालांकि अब तक कंपनी ने फोन से संबंधित कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। लीक की माने तो डिवाइस कई AI फीचर्स, 6000mAh बैटरी और 12जीबी या 16जीबी रैम के साथ आ सकता है।

वीवो वी50 

फरवरी के तीसरे सप्ताह में Vivo V50 सीरीज भारत में लॉन्च हो सकता है। लीक के मुताबिक यह 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। 6.67 इंच फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 5870mah बैटरी के साथ आएगा।

शाओमी 15 सीरीज 

Xiaomi 15 सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, अब ग्लोबल और इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह 5400mAh बैटरी और 90W हाइपरचार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आईक्यूओओ नियो 10R

कंपनी ने नए iQOO Neo 10R का ऐलान कर दिया है। इस महीने यह भारत में एंट्री ले सकता है। डिजाइन और फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC से लैस होगा। 6400mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ डिवाइस आ सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वउड़े एंगल और 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर मिल सकता है।

सैमसंग Galaxy A56 

सैमसंग का यह स्मार्टफोन भी इस महीने मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह नए डिजाइन और Exynos 1580 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। 5000mAh बैटरी, 25W चार्जिंग सपोर्ट और 8 जीबी रैम मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews