Upcoming Smartphones: नया फोन खरीदने का है प्लान तो कर लें इंतजार, जून में लॉन्च होंगे कई धाकड़ स्मार्टफोन, यहाँ देखें लिस्ट

जून में Vivo X Fold 3 Pro, Xiaomi CIVI 4 Pro समेत कई नए और पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानें इन डिवाइस की लॉन्च टाइमलाइन क्या है?
oneplus 13

Upcoming Smartphones in June 2024: यदि आप नया स्मार्टफोन  खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार जरूर करें। क्योंकि अगले महीने यानि जून में कई कंपनियां अपने पावरफुल स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाली हैं। इस लिस्ट में वनप्लस, वीवो, मोटरोला, Xiaomi इत्यादि इत्यादि शामिल है हैं। आइए जानें कौन-कौन से नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं-

वनप्लस लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन

वनप्लस  जून में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite  शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस दोनों डिवाइस मिड जून में लॉन्च होंगे। नॉर्ड 4  स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस होगा। वहीं कंपनी का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Nord CE 4 Lite स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1 से लैस होगा या

मोटोरोला भी पेश करेगा दो नए स्मार्टफोन

मोटरोला भी अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मिड जून में मोटोरोला G85 लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1  चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन मोटरोला Edge 50 Ultra भी अगले महीने ही लॉन्च होने वाला है। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 से लैस होगा। साथ में 125W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जून के पहले हफ्ते यह मार्केट में एंट्री ले सकता है।

ओप्पो भी ला रहा है नया फोन

मिड जून में Oppo Reno 12 सीरीज भी मार्केट एंट्री ले सकता है। इसमें दो स्मार्टफोन शामिल होंगे। डिवाइस से जुड़ी अधिक अब तक सामने नहीं आई है।

6 जून को लॉन्च होगा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन

6 जून वीवो अपना नया फोल्डेबल स्माटफोन “Vivo X Fold 3 Pro” लॉन्च करने की तैयारी में है। हैंडसेट  कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है। यह  स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस होगा।

Xiaomi CIVI 4 Pro

 मिड जून में Xiaomi CIVI 4 Pro भारत में लॉन्च हो सकता है। यह बेहतरीन कैमरा और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इसकी पेशकश बहुत पहले चीन में हो चुकी है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews