खत्म होगा इंतजार, जनवरी में लॉन्च होंगे वनप्लस 13, सैमसंग गैलक्सी S25 समेत कई धाकड़ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट 

जनवरी में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। 7 जनवरी को वनप्लस भारत में एंट्री लेना। इसके फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। आइए जानें नए साल की शुरुआत में कौन-सा डिवाइस कब आएगा?
Upcoming Smartphones January 2025

Upcoming Smartphones January 2025: यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लें। नए साल के पहले महीने में कई पावरफुल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने वाले हैं। इनमें से कई डिवाइस की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुकी है।

इस लिस्ट में वनप्लस 13 सीरीज, और  Redmi 14C समेत अन्य कई स्मार्टफोन शामिल हैं। जनवरी में सैमसंग भी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करने वाला है। रेडमी, रियलमी और ओप्पो का हैंडसेट भी मार्केट में एंट्री लेगा।

वनप्लस 13 सीरीज इस दिन होगा लॉन्च (OnePlus 13) 

वनप्लस 13 और 13R की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। 7 जनवरी को यह इंडियन मार्केट में दस्तक देने वाला है। वनप्लस 12 स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेस के साथ आता है। 50 मेगापिक्सल Hasselblad ट्रिपल कैमरा और 6.8 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है। वहीं वनप्लस 13आर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेस, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

सैमसंग का नया स्मार्टफोन 22 जनवरी को होगा लॉन्च (Samsung Galaxy S25) 

सैमसंग गैलक्सी एस25 सीरीज की पेशकश 22 जनवरी को आयोजित होने वाले गैलक्सी अनपैक्ड ईवेंट में होगी। लाइनअप में  Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus, Samsung Galaxy S25 Slim और Samsung Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। शुरुआती कीमत 75,000 रुपये तक हो सकती है।

6 जनवरी को लॉन्च होगा रेडमी का यह स्मार्टफोन (Redmi 14C 5G)

रेडमी 14सी 5जी 6 जनवरी को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। इसमें 6.68 इंच डिस्प्ले, डुअल 5जी सिम कार्ड सपोर्ट और 5160mAh बैटरी मिल सकती है। यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

ये स्मार्टफोन भी हो सकते हैं लॉन्च (Smartphone Launch in January)

ओप्पो रेनो 13 5जी सीरीज, Realme 14 Series और Poco X7 सीरीज के साथ पोको X7 नियो भी जनवरी में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि रिलीज डेट अब तक आधिकारिक तौर पर कंपनियों ने घोषित नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews