वीवो ला रहा है नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Vivo X Fold 3

Vivo Foldable Smartphone: हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वीवो अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसका नाम “Vivo X Fold 3 Pro” है। जल्द ही यह चीन में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पेशकश से पहले ही लीक हो चुके हैं। लाइनअप में X Fold 3 और X Fold 3 Pro शामिल है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा। इसमें LTPO इंटरनल स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। यह पिछले मॉडल फोल्ड 2 से पतला और हल्का होगा। स्मार्टफोन में सिंगल प्वाइंट अल्ट्रा सोनिक अंदर स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

कैमरा और चार्जिंग सपोर्ट

डिवाइस में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), एक पेरीस्कोप कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड स्नैपर मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में सोनी LYT-900 कैमरा सेंसर मिल सकता है।

साथ में लॉन्च होगा नया टैबलेट

वीवो का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo Pad 3 के साथ लॉन्च होगा। टैबलेट Dimensity 9300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। दोनों डिवाइस की लॉन्चिंग चीन में वर्ष 2024 के पहली तिमाही में हो सकती है। उम्मीद है कि हैंडसेट से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द ही सामने आएगी। ब्रांड से डिवाइस को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews