Vivo S17e के फीचर्स कन्फर्म, कीमत से भी हट गया पर्दा, जल्द लॉन्च होगा स्मार्टफोन, यहाँ जानें डीटेल

Vivo S17e के फीचर्स कन्फर्म, कीमत से भी हट गया पर्दा, जल्द लॉन्च होगा स्मार्टफोन, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Vivo S  सीरीज का नया मॉडल मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है, जिसका नाम Vivo S17e है। ऑफिशियल वेबसाइट स्मार्टफोन की लिस्टिंग हो चुकी है। इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा हो चुका है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक है। नए वीवो एस17ई को अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। जिसमें गूगल प्ले कॉनसोल और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट शामिल हैं । प्रसिद्ध टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इससे जुड़ी बड़ी अपडेट साझा की है।

ऑफिशियल लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED स्क्रीन मिलेगा। फ्रंट सेंटर में पंच हॉल कैमरा कटआउट नजर आने वालाहै। वीवो एस17ई को Dimensity 7200 SoC चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल सकता है। डिवाइस के स्टोरेज वेरिएन्ट का खुलासा भी हो चुका है। इसके तीन वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी शामिल हैं।

गूगल प्ले कॉनसोल के मुताबिक फोन का मॉडल नंबर V2285A है। साथ ही यह एंड्रॉयड 13 OS पर आधारित होगा। डिवाइस 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा उपलब्ध होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी स्नैपर मिलेगा। वहीं कीमत की बात करें तो वीवो के नए स्मार्टफोन की कीमत CNY 2499 (करीब 29,500 रुपये) हो सकती है। संभावनाएं हैं कि हैंडसेट जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews