Vivo T2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जानें फीचर्स और अन्य डिटेल्स

Vivo T2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जानें फीचर्स और अन्य डिटेल्स

New Smartphone: भारत में बहुत जल्द वीवो अपना नया स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च करने जा रहा है। Vivo T2 5G इस साल अप्रैल में भारतीय बाजारों में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए डिवाइस को कन्फर्म कर दिया है। लेकिन अभी भी कोई फिक्स्ड तारीख घोषित नहीं हुआ है। फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी ओपन हो चुका है। इसे Vivo T1 सीरीज का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसके कई मॉडल्स भारत में लॉन्च हुए थे।

नए वीवो टी2 5जी में यूजर्स को बैक में Silhouttee डिजाइन देखने को मिल सकता है। सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनके नाम Vivo T2 और Vivo T2x हो सकते हैं। दोनों ही मॉडल्स के बैक में दो सर्कुलर रिंग्स  को देखा गया है। कैमरा सेंसर को लेकर कोई भी घोषणा नहीं होगी। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। आने वाले दिनों में इसे कैमरा और चिपसेट से जुड़ी नई अपडेट आ सकती है। इससे पहले ही सार्टफोन्स के फीचर्स लीक हो चुके हैं।

नए वीवो टी2 में फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिल सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेटी के साथ लॉन्च हो सकता है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज भी मिल सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा भी मिल सकता है। Vivo T2x मीडियाटेक डायमेनसीटी 700 स्=चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके साथ 4जीबी/6जीबी/8जीबी रैम का ऑप्शन मिल सकता है। साथ में 128जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews