Hindi News

AI फीचर्स के साथ Vivo का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी से लैस, इतनी है कीमत, यहाँ जानें डिटेल   

Published:
वीवो ने सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इसके तीन वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। आइए जानें यह खास क्यों है?
AI फीचर्स के साथ Vivo का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी से लैस, इतनी है कीमत, यहाँ जानें डिटेल   

भारतीय बाजार में वीवो ने अपने नए टी-सीरीज स्मार्टफोन को पेश किया है। जी हाँ, Vivo T4x 5G का इंतजार खत्म हुआ। डिवाइस लंबे समय से सुर्खियों में था। इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के वेबसाइट पर फोन की खरीददारी कर सकते हैं।

स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा:-Marine ब्लू और प्रान्टो पर्पल। वहीं स्टोरेज के हिसाब से इसके 3 मॉडल बिकेंगे। सभी की कीमत भी अलग होगी। 6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। 8जीबी+128जीबी की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8जीबी+256जीबी मॉडल का प्राइस 16,999 रुपये है।

प्रोसेसर और बैटरी पैक

डिवाइस कई खास फीचर्स के साथ आता है। नए वीवो टी4x को बड़ी बैटरी से लैस किया है। यह डायमेनसीटी 7300 चिपसेट और एंड्रॉयड 15 पर संचालित होगा। कंपनी ने 2 साल के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपग्रेड का दावा किया है। 6500mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य खास बातें 

  • डिवाइस 6.72 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रेफ़रेसग रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया गया है।
  • फोन का डायमेंशन 165.7mm x 76.3 mm x 8.19mm है। इसका वजन 208 ग्राम है।
  • 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
  • हैंडसेट में साइड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, डुअल स्टेरियो स्पीकर्स, आई ब्लास्टर और IP64 रेटिंग मिलता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews