20 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, टीजर जारी, फीचर्स भी लीक, इतनी होगी कीमत, जानें सबकुछ

नया Vivo T4x 5g भारत में जल्द एंट्री ले सकता है। कंपनी ने टीज़र जारी किया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। आइए जानें स्मार्टफोन खास क्यों है?
Vivo T4X

इंडियन मार्केट में जल्द ही वीवो अपना नया और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश कर सकता है। कंपनी ने  नए वीवो V50 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले “Vivo T4x 5G” का टीजर जारी कर दिया है। जिसमें बड़ी बैटरी का दावा भी किया गया है। लॉन्च डेट का खुलासा भी किया है।

टीजर के मुताबिक स्मार्टफोन 20 फरवरी को भारत में एंट्री दे सकता है। इसकी बिक्री कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, shop.vivo.com और रिटेल स्टोर पर होगी। टी-सीरीज वीवो के किफायती लाइनअप में से एक है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि T4x 5G की कीमत 15000 रुपये तक हो सकती है।

दो रंगों में होगा उपलब्ध

डिवाइस काफी दिनों से सुर्खियों में है। इससे जुड़ी कई जानकारी अब तक लीक भी हो चुकी है। यह Vivo T3x 5G सक्सेसर होगा। हैंडसेट दो रंगों में उपलब्ध हो सकता है, जिसमें प्रोंटो पर्पल और मरीन ब्लू शामिल है। ब्रांड ने अब तक डिजाइन का खुलासा नहीं किया है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

पिछली रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन डायमेंसिटी 7300 चिपसेट पर आधारित होगा। पिछला मॉडल स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1 से लैस था। इसमें डायनेमिक लाइट और एक नोटिफिकेशन एलईडी भी देखने को मिल सकता है। 6500mAh या 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Vivo T4X

Vivo T3x से जुड़ी खास बातें

वीवो टी3x 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 6.72 इंच आईपीएस एलसीडी पैनल पंच होल डिजाइन, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 Hz  रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews