Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, पानी से नहीं होगा खराब, मिलेंगे कई खास फीचर्स, कीमत 15, 000 रुपये से कम 

Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, पानी से नहीं होगा खराब, मिलेंगे कई खास फीचर्स, कीमत 15, 000 रुपये से कम 

New Smartphone: वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo Y17S है। यह कंपनी के बजट फ़्रेंडली डिवाइसेस में से एक है। हैंडसेट की कीमत 15000 रुपये से भी कम है। फोन का डस्ट और वॉटर Resistance फीचर इसे खास बनाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

वीवो के नए Y-सीरीज मॉडल को Media Tek Helio G85 से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज भी मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर आधारित है।

डिस्प्ले और बैटरी

नए Y17S में 6.56 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 840निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलता है। 5000mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कहा जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज पर स्मार्टफोन करीब 19 घंटे तक चल सकता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

वीवो वाई17एस में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, डुअल बैंड वाईफाई और IP54 रेटिंग भी मिलता है।

कीमत

Vivo Y17S को फिलहाल सिंगापुर में लॉन्च किया है। यहाँ स्मार्टफोन की कीमत 199 डॉलर (करीब 12, 000 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews