Vivo V27e आ गया मचाने धमाल, बेहद ही आकर्षक है डिजाइन, ऐसे हैं फीचर्स, यहाँ जानें कीमत

Vivo V27e आ गया मचाने धमाल, बेहद ही आकर्षक है डिजाइन, ऐसे हैं फीचर्स, यहाँ जानें कीमत

Vivo V27e Launched: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बीते दिन ही वीवो वी27 और वी27 प्रो को भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने अपने नए फोन “Vivo V27e” को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। जिसकी डिजाइन बेहद ही आकर्षक है। साथ ही मिड-रेंज वाले इस डिवाइस में काफी शनदार फीचर्स भी जोड़े गए हैं। हालांकि यूजर्स को इसका नेटवर्क निराश कर सकता है। लंबे समय से यह स्मार्टफोन सुर्खियां भी बटोर रहा था।

इतनी है स्मार्टफोन की कीमत

Vivo V27e की कीमत 1,299 RM यानि भारतीय करेंसी के हिसाब से 23,970 रुपये हैं। जिसमें 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके तीन रंगों को पेश किया गया है। जिसमें लाइव्ली ग्रीन, लैवेंडर पर्पल और ग्लोरी ब्लैक शामिल है।

ये है खासियत

वीवो वी27ई में 6.62 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित है। डिवाइस को Media Tek Helio G99 से लैस किया गया है। जिसके साथ ARM Mali G57 MC2 GPU भी मिलता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS और Aura लाइटिंग के साथ), 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

बैटरी कैपेसिटी और अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो वीवो वी27ई में 4,600mAh की बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। फोन का वजन 185 ग्राम है। यह 4जी नेटवर्क, डुअल बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, जीपीएस और NFC के साथ आता है। यूएसबी टाइप-सी और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews