Vivo V29e 5G जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन से हट गया पर्दा, कीमत भी लीक, इस प्रोसेसर से होगा लैस, यहाँ जानें

Vivo V29e 5G जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन से हट गया पर्दा, कीमत भी लीक, इस प्रोसेसर से होगा लैस, यहाँ जानें

Upcoming Smartphone 2023: वीवो ने कुछ दिन पहले ही Vivo V29e 5G का ऑफिशियल टीज़र जारी किया था। जिसके जरिए स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारी का खुलासा हुआ था। अब डिवाइस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रोसेसर और संभावित कीमत से पर्दा हट चुका है।

प्रोसेसर और कीमत पर अपडेट

टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक वीवो वी29e 5जी Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट से लैस होगा। इसकी संभावित कीमत 25,000 रुपये हो सकती है। हालांकि यह कई लोगों को महंगा लग सकता है। अगस्त में हैंडसेट भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। लॉन्च के तारीख की घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है।

ऐसा होगा डिजाइन

कंपनी ने दावा किया है कि Vivo V29e आई-कैची कलर्स, शाइन-इन आर्टिस्टिक डिजाइन और स्लिम-स्लीक-लाइट बॉडी के साथ भारतीय बाजारों में दस्तक देगा। बैक में दो सर्कुलर कैमरा हॉल को देखा जा सकता है। साथ में फ्लैट डिस्प्ले और नो-Aura ग्लो लाइट मिलेगा।

प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी

डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ-साथ Adreno 619 सपोर्ट भी मिलेगा। 8जीबी/12जीबी रैम के साथ 128जीबी/256जीबी स्टोरेज मिल सकता है। वीवो का नया मिड-रेंज फोन 5000mAh बैटरी और 63W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध हो सकता है।

कैमरा के बारे में

बात अब कैमरा की करें तो यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फ्रंट में सेल्फ़ी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। वहीं बैक में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) और 50 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews