वीवो V30 5G जल्द होगा लॉन्च, सामने आई पहली झलक, यहाँ जानें डीटेल

Vivo v30 5g

Upcoming Smartphone: वीवो अपने V30 सीरीज को बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। ग्लोबल मार्केट में जल्द ही Vivo V30 5G लॉन्च हो सकता है। बता दें कि डिवाइस लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। इसे अब तक बीआईएस समेत कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। बता दें कि वी30 सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo V30 Lite 5G दिसंबर 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। भारत में इसकी पेशकश इस साल जून-जुलाई में हो सकती है।

Vivo V30 5G के बारें में

वीवो फिलीपींस ने टीज़र जारी करते हुए V30 Series की घोषणा कर दी है। यह  वीवो वी29 सीरीज का सक्सेसर है। फोन स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह पावरफुल परफॉरमेंस, कैमरा और चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। टीज़र में डिवाइस को Curved स्क्रीन और पंच हॉल कटआउट के साथ देखा गया है। लॉन्च डेट की घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही इससे जुड़ी अपडेट सामने आ सकता है।

Vivo V30 5G

Vivo V30 Lite के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी30 लाइट 6.65 इंच फुल एचडी प्लस E4 AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। इसे स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस किया गया है। डिवाइस में 64 मेगापिक्सल OIS प्राइमेरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। 4800mAh बैटरी के साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews