आ रहा है वीवो का नया वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, फीचर्स लीक, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, दमदार प्रोसेसर से होगा लैस, जानें डीटेल

vivo x100 ultra

File Pic.

Vivo Upcoming Smartphone: चाइनीज ब्रांड वीवो के फ्लैगशिप में जल्द ही “Vivo X100 Pro+” की पेशकश होने वाली है। स्मार्टफोन लंबे समय दर सुर्खिया बटोर रहा है। इसके स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए हैं। 17 नवंबर को यह चीन में लॉन्च हो सकता है। हालिया लीक के मुताबिक वीवो एक्स100 प्रो प्लस दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जो LPPDR5T रैम के लैस होगा है। इसमें 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा सेंसर, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और अन्य कई खास फीचर्स मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

वीवो का नया स्मार्टफोन 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा, साथ में LPPDR5T रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज भी मिलेगा। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। 5400mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हैंडसेट आईपी68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो फोन को पानी और धूल-गंदगी से प्रोटेक्ट करेगा। साथ में अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिल सकता है।
vivo x100 pro+

क्यों खास होगा कैमरा?

स्मार्टफोन का स्कीमैटिक डिजाइन अपकमिंग Vivo X100 Pro+ की झलक दिखाता है। रियर सर्कुलर कैमरा सेटअप में 4 कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। फ्रंट के टॉप सेंटर में एक पंच हॉल कटआउट दिया गया है। बात कैमरा की करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल IMX989 प्राइमेरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50 मेगापिक्सल IMX598 अल्ट्रावाइड, 50 मेगापिक्सल IMX758 पोर्ट्रेट और 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी3 10X ज़ूम टेलीफोटो पेरीस्कोप लेंस मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews