खत्म हुआ इंतजार! Vivo X90 Pro+ हुआ लॉन्च, खास है डिजाइन, बैक में मिलेगा 4 कैमरा, वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध, जानें यहाँ

खत्म हुआ इंतजार! Vivo X90 Pro+ हुआ लॉन्च, खास है डिजाइन, बैक में मिलेगा 4 कैमरा, वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध, जानें यहाँ

Vivo X90 Pro Plus: लंबे समय से विवो X90 सीरीज की चर्चा हो रही है। अब तक इसके फीचर्स और डिजाइन का भी खुलासा हो चुका है। कंपनी ने अपने नए और दमदार सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल है। जिसमें Vivo X90, प्रो मॉडल और प्रो प्लस मॉडल शामिल है। फिलहाल, इन हैंडसेट्स को चीन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। इस सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन में वॉटर और डस्ट रेजिसटेन्स दिया गया है। सबके फीचर्स अपग्रेडेड और खास है।

कंपनी ने डिजाइन पर काफी काम किया है, खासकर प्रो प्लस मॉडल पर। तीनों डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।इस सीरीज में सबसे खास Vivo X90 Pro Plus है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच का QHD+ LTP 4.0 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।

स्मार्टफोन को लेटेस्ट और दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। स्मार्टफोन का पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग और 80W का वायर्ड चार्जिंग सुविधा मिलती है। साथ ही 4700mAh की बैटरी भी जोड़ी गई है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में कंपनी कैमरा भी काफी दमदार रखा है। बैक 4 कैमरा मिलता है। जिसमें 1 इंच का 50 मेगापिक्सल IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सक का IMX758 पोर्ट्रेट सेंसर, 48 मेगापिक्सक का अल्ट्रावाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल OV64BN0 टेलीफोटो सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन की लेदर डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसके लुक को और भी खास बनाता है। कीमत की बात करें तो Vivo X90 प्रो प्लस के 12जीबी + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 RMB (करीब 74,400 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews