Vivo X90 Pro कुछ दिनों में होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo X90 Pro कुछ दिनों में होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo X90 Series: भारत में वीवो एक्स90 सीरीज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। वीवो ने टीज़र जारी करके स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में तीन मॉडल्स उपलब्ध होते हैं, जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ शामिल है। यह सीरीज काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। लॉन्च से पहले ही फीचर्स, कीमत और अन्य कई जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो यह 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

भारत में लॉन्च होंगे 2 नए स्मार्टफोन्स

बता दें कि वीवो एक्स90 प्रो प्लस मॉडल केवल चीन में ही उपलब्ध है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में वीवो एक्स90 और इसके प्रो मॉडल की पेशकश की गई थी। भारत में भी केवल यही दो मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। वहीं इसके फीचर्स भी ग्लोबल मार्केट के वेरिएन्ट जैसे होंगे, यह अनुमान लगाया जा रहा है। दोनों डिवाइसेस की डिजाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज एक जैसे हैं। हालांकि बैटरी, चार्जिंग सपोर्ट और कैमरा इन्हें अलग बनाता है।

एक जैसे हैं दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स

दोनों ही हैंडसेट्स अंदर डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। दोनों हो Octa Core Dimensity 9200 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ ही ये एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित हैं। दोनों ही फोन में 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। दोनों के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

Vivo X90

इस मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कमेर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है। डिवाइस में 4,810mAh बैटरी 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 45,000 रुपये तक है।

Vivo X90 Pro

वीवो एक्स90 प्रो का कैमरा और चार्जिंग सपोर्ट ज्यादा पावरफुल है। डिवाइस के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Sony IMX758 पोर्ट्रेट सेंसर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। इसमें 4,870mAh बैटरी के साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60000 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews