Vivo की बड़ी घोषणा, 21 मई को भारत में लॉन्च होगा नया 5G स्मार्टफोन, जान लें फीचर्स और संभावित कीमत

Vivo Y200 pro 5G इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा हो चुकी है। डिवाइस Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा ।
vivo y200 pro 5g

File.Pic

Vivo New Smartphone: वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने नए ” Vivo Y200 pro 5G” के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। डिवाइस 21 मई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजारों में दस्तक देगी। यह पहला Y200 सीरीज है, जो इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। टीज़र के जरिए फोन के कैमरा सेटअप को डिजाइन का खुलासा हो चुका है। इसके फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं।

डिजाइन, प्रोसेसर और बैटरी

टीज़र इमेज में स्मार्टफोन को Curved डिस्प्ले और पंच हॉल सेल्फ़ी कैमरा के साथ देखा गया है। कंपनी ने फोन से लाइट ग्रीन कलर वेरिएन्ट का खुलासा किया है, जो सिल्क ग्लास डिजाइन के साथ आता है। वीवो Y200 प्रो Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

vivo y200 pro 5g
Vivo Y200 Pro 5G

कैमरा और डिस्प्ले

हैंडसेट 6.78 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। नए Y200 pro में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलने की संभावना है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा नजर आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह एंटी-शेक कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा सबसे स्लिम 3D कर्वड डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

संभावित कीमत

कीमत को लेकर ब्रांड ने कोई भी घोषणा नहीं की है। फोन कंपनी के मिड-रेंज डिवाइस में से एक होगा। इसकी कीमत करीब 20,000 रुपये तक हो सकती है।

हो सकता है Vivo V29e का रिब्रांडेड वर्ज़न

यह भी कहा जा रहा है कि फोन Vivo V29e का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। गूगल प्ले कॉनसॉल लिस्टिंग पर देखा गया डिवाइस का मॉडल नंबर “V2303” है, यही मॉडल नंबर V29e से भी जुड़ा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews