ग्राहकों को लुभाएगा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, Vivo X Fold जल्द होगा लॉन्च, जाने इसके स्पेसिफिकेशन  

ग्राहकों को लुभाएगा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, Vivo X Fold जल्द होगा लॉन्च, जाने इसके स्पेसिफिकेशन  

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Vivo अपने फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold को लॉन्च करने की तैयारियों में जुट चुका है। बहुत जल्द मोबाईल मार्केट में vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक चीन में विवो का फोल्डेबल स्मार्टफोन 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यहाँ बात विवो के नए फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold की हो रही है, जिसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे। तो आइए जानते हैं इसके चौकानेवाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

यह भी पढ़े … लंबे इंतजार के बाद फिल्मी दुनिया में लौटी शिल्पा शेट्टी, नई फिल्म “निकम्मा” इस दिन होगी रिलीज, तारीख घोषित

इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12, स्नैपड्रेगन 8 GEN1, एलपीडीडी आर 5, यूएफएस 3.1 उपलब्ध होगा, जो स्मार्टफोन को स्मूथली चलने में मदद करेगा। Vivo X Fold 4600mah की बैटरी, 66watt वायर्ड चार्जिंग और 50watt वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी यूजर्स को देखने मिल सकती है। इसके प्रोसेसर और बैटरी बैकअप के साथ कैमरा भी बेहतरीन होगा। 50MP GEN 5 + 48MP + 12MP+5MP क्वॉड कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा।

हालांकि अब तक कंपनी ने इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन इन फीचर्स के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कैमरा और अच्छे बैटरी के साथ स्मार्ट फोन में स्टोरेज भी काफी ज्यादा दमदार होगा। सूत्रों की माने तो इसमें 256GB और 512GB स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। इसका डिस्प्ले 8 इंच का होगा साथ में 120hz रिफ्रेश रेट भी उपलब्ध होगा। इसके आउटर डिस्प्ले की बात करें तो 6.53 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ Vivo X Fold लॉन्च होने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews