Vivo का नया स्मार्टफोन 6,000 mah बैटरी के साथ लॉन्च, इस दिन सेल होगी शुरू, जाने कितनी है कीमत

Vivo का नया स्मार्टफोन 6,000 mah बैटरी के साथ लॉन्च, इस दिन सेल होगी शुरू, जाने कितनी है कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T2X को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह T सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। Vivo T1X पिछले साल ही लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन भारत में जल्द हो सकता है, फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह स्मार्टफोन कई नए अपग्रेड और बेहतरीन फीचर्स के साथ मोबाईल मार्केट में आ चुका है। स्मार्टफोन के अलग-अलग वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। 8GB+128GB वेरिएन्ट की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 19800 रुपए है।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश : कालेजों में नया सत्र देरी से होगा शुरू, जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेंगी यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं

8GB+256GB वेरिएन्ट की कीमत करीब 22000 रुपए है। इसक प्री-बुकिंग भी चीन में शुरू हो चुकी है और 6 जून से इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी।  वही इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और f/1.8 लेंस भी उपलब्ध है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर से जोड़ा गया है, फ्रंट में सेल्फ़ी कैमरा भी है, जिसकी जानकारी हमारे पास नहीं है।

यह भी पढ़े… कर लें तैयारी! जून में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, इससे पहले जान लें इनके बारे में थोड़ी जानकारी

6.58 इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 144hz डाइनैमिक रिफ्रेश रेट भी मोबाईल फोन में नजर आया है। स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर मीडिया टेक डिमेनसीटी 1300 Soc से पॉवर दिया गया है। यह 5G और 4G दोनों ही नेटवर्क को सपोर्ट करता है। वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी समेत अन्य कई फीचर्स भी स्मार्टफोन में मौजूद है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews