इंतजार खत्म! Nothing Phone 1 का Clear लुक आया सामने, यूजर्स को लुभाएगी इसकी Transparent डिजाइन

इंतजार खत्म! Nothing Phone 1 का Clear लुक आया सामने, यूजर्स को लुभाएगी इसकी Transparent डिजाइन

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Nothing Phone 1 अगले महीने 12 जुलाई 2022 को लॉन्च होने वाला है। इसकी चर्चा काफी लंबे समय से है क्योंकि यह Nothing का पहला स्मार्टफोन है। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। आज कंपनी ने समर्टफोन का Clear लुक और डिजाइन सामने ला दिया है। हालांकि इससे पहले भी हल्की सी झलक देखने को मिली थी। बुधवार यानि आज Nothing Phone 1 का टीज़र जारी हुआ, जिसे देख सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है।

यह भी पढ़े… Nothing Phone 1 का पहला लुक कंपनी ने किया जारी, भारत में शुरू हुआ इस स्मार्टफोन का उत्पादन, जाने

बता दें की स्मार्टफोन का उत्पादन भी भारत में शुरू हो चुका है। टीज़र की बात करें तो स्मार्टफोन के ऊपर एक तोता बैठ है। कहा जा रहा है की इसका मॉडल नंबर A063 है। इसकी कीमत भी भारतीय ग्राहकों के हिसाब से होगी। क्योंकि अब स्मार्टफोन का उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है तो अंदाजा लगाया जा रहा है की इसकी कीमत भी किफायती होगी।

टीज़र की बात करें तो स्मार्टफोन के ऊपर एक तोता बैठ है। राइट साइड में पावर बटन को देखा जा सकता है और लेफ्ट में एक वॉल्यूम रॉकर है। स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर शुरू होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। जिसमें फाउन्डर Carl Pei को Nothing Phone 1 के साथ कथित तौर पर नजर आया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews