इंतजार खत्म! Realme Narzo 50A Prime इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की घोषणा

इंतजार खत्म! Realme Narzo 50A Prime इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की घोषणा

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों से Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50A Prime का टीज़र लगातार साझा कर रही है। 25 अप्रैल को कंपनी अपने टैबलेट Realme Pad Mini और Realme Narzo 50A Prime को धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि 25 अप्रैल को Realme Narzo 50A Prime भारत के मोबाइल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। 25 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे ऑफिशल चैनल पर लांच होने वाला है। फोन के लॉन्चिंग इवेंट को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े… Moto Edge 30: जल्द आ रहा है Motorola का नया स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जाने यहाँ 

तो वही बात स्मार्ट फोन के फीचर्स की करें तो Realme Narzo 50A Prime में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले 2408 ×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इंडोनेशिया में इसे पहले ही लॉन्च कर दिया गया है और अब इसक बारी भारत में लांच होने की है। स्मार्टफोन का यह मॉडल एंड्राइड 11 पर काम करता है। Unisoc T612 चिपसेट रन करने वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस यूजर्स को एक अच्छी फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस दे सकती है। यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क बेस्ड है, जिसमें 5000mah की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews