इंतजार खत्म! Xiaomi 13 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

इंतजार खत्म! Xiaomi 13 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

New Smartphone: लंबे समय से शिओमी 13 सीरीज की चर्चा चल रही है। लेकिन अब इंतजार खत्म हुआ। कंपनी ने चीन में इस सीरीज को लॉन्च कर दिया है। बहुत जल्द इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है, जिनके नाम Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा लीक के जरिए हो चुका है। लॉन्चिंग ईवेंट के दौरान कंपनी ने अपने कई प्रॉडक्ट्स से भी पर्दा हटाया है। 14 दिसंबर से इसकी सेल भी शुरू होगी।

फिलहाल के लिए इसे चीन में ही लॉन्च किया गया है। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी भारत के लिए भी इसके लॉन्च की घोषणा कर सकता है। इन मोबाइल फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 12 सीरीज का सक्सेसर बताया जा रहा है। बात इसके खासियत की करें तो इस सीरीज में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर को जोड़ा गया है। साथ ही इसका कैमरा और चार्जिंग सपोर्ट भी बेहद खास है। इस सीरीज में सबसे खास इसका प्रो मॉडल है।

इतनी है कीमत

अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। Xiaomi 13 के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 47,300 रुपये है। 8जीबी रैम+256जीबी की कीमत करीब 51000 रुपये, 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज की कीमत 55,000 रुपये और 12जीबी रैम+512जीबी की कीमत 59,000 रुपये है।

xiaomi 13

वहीं Xiaomi 13 प्रो 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 59,000 रुपये है। 8जीबी+256जीबी मॉडल के लिए 64,000 रुपये, 12जीबी+256जीबी के लिए 68,700 रुपये और 12जीबी+512जीबी के लिए 74,600 रुपये है।

Xiaomi 13 प्रो की खासियत

Xiaomi 13 प्रो में 6.73 इंच 2k OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। इस 5जी स्मार्टफोन में 4,820mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में लेजेंडरी कंपनी Leica द्वारा निर्मित कैमरा भी दिया गया है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews